देहरादून, जुलाई 1 -- दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में बुधवार को टूरिस्ट संदेश फाउंडेशन ने सुन्दरियाल प्रोडक्शन के सहयोग से स्वरोजगार दिवस मनाया गया। जिसमें सुन्दरियाल प्रोडक्शन की रजत जयंती तथा सामाजिक उद्यमी स्व. विजय सुन्दरियाल एवं क्रांतिकारी स्व. ऋषि बल्लभ सुन्दरियाल की पुण्य स्मृति में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री पर्यावरणविद् कल्याण सिंह रावत 'मैती' ने की। मुख्य अतिथि लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप सिंह रावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्य मंत्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह, धाद संस्था के संस्थापक लोकेश नवानी तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चारु तिवारी शामिल रहे。

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में वक्ताओं ने पर्वतीय क्षेत्रों में सामाजिक उद्यमिता, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था ...