लखीसराय, मार्च 13 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। उद्योग विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को लखीसराय स्थित संग्रहालय परिसर में ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता डीएम मिथलेश मिश्र ने की। इस विशेष शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना तथा अन्य स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही कई लाभुकों के बीच ऋण का वितरण भी किया गया, ताकि वे अपने-अपने व्यवसाय की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला डीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्र...