स्वरोजगार के साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आगे आएं महिलाएं : सांसद
चक्रधरपुर, अक्टूबर 7 -- गोईलकेरा। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में कुईड़ा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा बुधवार को कदमडीहा गांव में आयोजित हुई। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। जेएसएलपीएस की महिला सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। इसके बाद सांसद जोबा माझी समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
महिलाओं की उपलब्धियां आमसभा में बीपीएम मुमताज आलम ने कुईड़ा संकुल संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। वहीं बीएपी मकरु सुंडी ने संस्था का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान महिला समूहों की गतिविधियों, उपलब्धियों और स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा हुई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.