हजारीबाग, अप्रैल 29 -- इचाक, प्रतिनिधि। प्रखण्ड मुख्यालय परिसर मे पशुपालन विभाग के द्वारा दर्जनों महिला पुरुष को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कुक्कुट पालन के लिए 500 पीस चूजा, दाना, दवाई व कीट का वितरण किया गया। वितरण का कार्य प्रखण्ड प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, पशु चिकित्सक डा नकुल मोदी, युवा नेता गौतम व प्रियंका कुमारी के हाथो किया गया। प्रमुख पार्वती देवी ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से अच्छी पहल है।बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि पशुपालन विभाग से अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिलेगा । वहीं युवा नेता गौतम कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कृषि के अलावा कोई दुसरा माध्यम नहीं है। मुर्गी, बकरी व गाय पालन से क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का बढ़िया अवसर बना है। आने वाले समय में अधिक से अधिक ल...