मऊ, जून 8 -- मऊ, संवाददाता। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जनपद के इच्छुक बेरोजगार युवाओं एवं पारंपरिक कारीगरों इस योजना के माध्यम से दस लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून तक upkvib.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...