इटावा औरैया, मार्च 21 -- पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण दिया जाएगा । यह जानकारी उपायुक्त उद्योग ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और यह आवेदन 24 मार्च तक किए जा सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 साल की मध्य होना चाहिए और उसको इटावा जिले का मूल निवासी होना चाहिए। सामूहिक प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी को कम से कम कक्षा 8 पास होना चाहिए। चयन से पहले होने वाले साक्षात्कार के समय सभी प्रपत्रों की मूल कॉपी लगानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...