नवादा, जून 14 -- जिले में स्वरोजगार के लिए सरकार की निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना को बढ़ावा दिया जाए। इसके संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने दें। ये कहना है डीएम रविप्रकाश का, जो शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार के लिए अधिक से अधिक उद्योगों की हो स्थापनाउद्योग क्षेत्र के विकास जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा निवेश आकर्षित करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उद्योग वार्ता के क्रम में उद्यमियों ने विद्युत आपूर्ति, भूमि उपलब्धता एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं को डीएम के समक्ष रखा गया। इस पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित...