मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र तुर्की में मशरूम की व्यवसायिक खेती पर मंगलवार से दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें 30 युवाओं ने भाग लिया। पहले दिन केवीके तुर्की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मोतीलाल मीना ने मशरूम की खेती के संबंध में जानकारी दी। कहा कि स्वरोजगार के लिए मशरूम की खेती लाभकारी है। इसकी खेती के लिए भूमि की आवश्यकता नहीं होती है। इसकी खेती में कम लागत वाली उन्नत तकनीक का प्रयोग होता है। बताया कि 100 वर्ग फीट में मशरूम की खेती कर 45 दिनों में 35 से 45 हजार रुपये कमाया जा सकता है। मशरूम की खेती वर्षभर कर सकते हैं। इस दौरान युवाओं को कमतौल गांव के प्रगतिशील किसान नृपेंद्र शाही के फार्म की मशरूम इकाई का भ्रमण कराया गया। दिखाया गया कि कैसे वहां कम लागत वाली उन्नत तकनीक से मशरूम उगाक...