मुरादाबाद, जून 18 -- हिंदू कॉलेज की ओर से आयोजित विकास, विश्वास एवं जन भागीदारी का संकल्प के अंतर्गत मोदी सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समीक्षित जन कल्याण संबंधी योजनाओं का जागरूकता अभियान संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनाना था। मुख्य वक्ता के रूप में जिला उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त योगेश कुमार एवं डॉ. अमित वैश्य उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त योगेश कुमार ने विद्यार्थियों को मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वरोजगार के अवसरों के बारे में बताया। डॉ. अमित वैश्य ने आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना और उज्ज्वला योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- स्वरोजगार के अवसरों की दी जानकारी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राच...