रांची, जून 5 -- फोटो - मशीन वितरण की पहल स्वरोजगार और स्वावलंबन को नई दिशा देगी : आदित्य साहू- महिलाओं को सशक्त बनाए बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना पूर्ण नहीं हो सकता : संजय सेठरांची, वरीय संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर स्वरोजगार एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर शुक्रवार को सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरगोड़ा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। रक्षा मंत्रालय के उपक्रम- मिधानी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की 235 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान की गईं।आदित्य साहू ने कहा कि महिलाओं के लिए सिलाई मशीन वितरण की यह पहल उनके स्वरोजगार और स्वावलंबन को नई दिशा देगी। संजय सेठ ने कहा कि महिलाओं को स...