मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ व जन संस्कृति मंच के तत्वावधान में रविवार को कवि सुभाष राय की चर्चित कृति दिगंबर विद्रोहिणी अक्क महादेवी पर केंद्रित अभिनव कदम पत्रिका के विशेषांक का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू हिंदी विभाग के आचार्य और प्रतिष्ठित कवि प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्तिकाव्य के सरोकार और अक्क महादेवी विषय पर कवियों और साहित्यकारों ने चर्चा किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बीएचयू हिंदी विभाग के आचार्य और प्रतिष्ठित कवि प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि कन्नड़ की महान कवयित्री अक्क महादेवी पर सुभाष राय ने जितने मन से पुस्तक लिखी है, अभिनव कदम पत्रिका ने उतने ही मन से इस पर विशेषांक भी प्रकाशित किया है। हिंदी में यह एक विरल उदाहरण है कि किसी एक कृ...