मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- कांटी। देहरादून में आयोजित सातवीं बुल्सआई ओपन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में निशानेबाज स्वराज भारद्वाज ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पखनाहा स्थित स्वराज शूटिंग अकादमी के उभरते निशानेबाज स्वराज ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष वर्ग तथा 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रशिक्षक अमित घंसेला, उज्ज्वल कुमार, चंदा कुमारी, ऋषु आर्या, अमर सिंह, रंजन कुमार, धीरेंद्र भारद्वाज आदि ने स्वराज को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...