गाजीपुर, सितम्बर 24 -- सैदपुर। नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को श्यामलाल लालजी एंड कंपनी की ओर से स्वराज ट्रैक्टर का मेगा सर्विस एवं हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। कैंप में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मालिक पहुंचे। इस दौरान 100 से अधिक स्वराज ट्रैक्टरों की निशुल्क सर्विस कर तकनीकी जांच की गई। फर्म के डीलर अवधेश बरनवाल ने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए कंपनी की ओर से कैंप में सर्विस पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। इस मौके पर स्टेट कस्टमर केयर मैनेजर आशीष वर्मा, स्टेट सर्विस हेड मनीष पांडेय, इंजीनियर राहुल सिंह, अनुज वर्मा समेत सेल्स एवं सर्विस स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सर्वे सट्टा मेले में किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...