गुड़गांव, अप्रैल 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव "स्वरांजलि" में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को शास्त्रीय कला की गहराई से रूबरू कराया। पं. भीमसेन जोशी संगीत अकादमी द्वारा स्वर कला संगम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम को भारत रत्न भीमसेन जोशी को समर्पित किया गया। कार्यक्रम में अकादमी के बाल और युवा कलाकारों ने मंच संभालते हुए सुर, ताल और भाव का संतुलित प्रदर्शन किया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अमजद अली खान की उपस्थिति रही, जबकि डॉ. असीम आर. श्रीवास्तव और फ़रीद खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थापक मुक्ता मोनिश मेहता और निदेशक मोनिश मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस महोत्सव में किराना घराने की परंपरा की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत शिव...