विकासनगर, अगस्त 14 -- पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में शुक्रवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत नई शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 पर आधारित स्वरचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक अभिव्यक्ति, साहित्यिक प्रतिभा और राष्ट्रीय एवं शैक्षिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। मुख्य वक्ता मूरतराम शर्मा ने नई शिक्षा नीति-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने का प्रभावी साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों से नई शिक्षा नीति की भावना के अनुरूप अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का आह्वान किया। स्वरचित काव्य ...