आगरा, मार्च 9 -- दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) की एनएसएस इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सोमवार को समापन हुआ। स्वयं से पहले आप के ध्येय के साथ स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांवों में स्वच्छता, जल संरक्षण और साक्षरता अभियान चलाकर समाज सेवा की मिसाल पेश की। समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। समन्वयक डॉ. सुनेश्वर प्रसाद ने स्वयंसेवकों के अनुशासन की प्रशंसा की और मुख्य अतिथि पार्षद भरत शर्मा सहित स्थानीय निवासियों का आभार जताया। संस्थान के अधिकारियों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा का यह जज्बा शिविर के बाद भी जीवन भर बना रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...