टिहरी, दिसम्बर 17 -- विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के एनएसएस स्वयं सेवियों ने बुधवार को स्पर्श गंगा दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया। कहा कि गंगा और सहायक नदियों की साफ-सफाई और अविरलता जरूरी है। इस दौरान 70 स्वयंसेवियों ने बुडोगी के डायजर जल स्रोत पर स्वच्छता अभियान चलाया। बुधवार को प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने एनएसएस के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह मिश्रवाण ने एनएसएस के इतिहास से संबंधित जानकारी दी। उप प्रधानाचार्य दिनेश बहुगुणा ने स्पर्श गंगा दिवस, नमामि गंगे परियोजना के उद्देश्य बताए। जयकृत रावत ने मां गंगा पर लोकगीत प्रस्तुत किया। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने कहा कि स्वयंसेवी समाज को अपने अनुशासन और विचारों सहित कार्यों से प्रभावित करें। इस मौके पर मनोज सक...