बरेली, मार्च 8 -- भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार को गांव हमीरपुर में सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान स्वयं सेवियों ने गांव में डोर टू डोर सर्वे कर ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर के अंतर्गत पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन स्नातक पाठ्यक्रम व जैव प्रौद्योगिकी स्नातक के छात्र-छात्राएं ग्राम में विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक विषयों पर सर्वेक्षण कर रहे हैं। इन विषयों में महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, तंबाकू सेवन एवं उसके दुष्प्रभाव, पशुपालन की प्रचलित पद्धतियां और मानव कल्याण एवं विकास से संबंधित सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता शामिल हैं। सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर छात्र आगामी छह दिनों के दौरान ग्राम में व...