बरेली, मार्च 30 -- बरेली। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर में महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। इस अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता प्रथम इकाई और कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीति सिंह द्वितीय इकाई के नेतृत्व में 20 से अधिक स्वयंसेविकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें समीक्षा सिंह, हीरा नाज, खुशी सैनी, अदिति शर्मा, हर्षिका, इरम, रिदा फातिमा, सिदरा, अमृता, श्वेता तैयबा बी, नाजरीन आदि ने महिला सशक्तिकरण की प्रतीक विरांगनाओ, कवित्रियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन चरित्र पर स्वरचित कविताओं के माध्यम से ओजपूर्ण काव्य पाठ किया। प्रोफेसर प्रीति पाठक ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ कर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाल...