गोरखपुर, मार्च 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर महिला महाविद्यालय के स्वयं सेविकाओं ने शुक्रवार को स्वच्छता रैली निकाली। रैली का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के क्रम में हुआ। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम श्रीवास्तव और डॉ गीता के निर्देशन में शिविर के दूसरे दिन प्रातः स्वयं सेविकाओं ने योग अभ्यास किया और राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत गा कर कार्यक्रम का आरंभ किया। जिसके बाद स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता रैली के लिए पोस्टर बैनर बनाये। दूसरे सत्र में स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता रैली निकाली। यह रैली शिविर स्थल से निकल कर हुमायूंपुर उत्तरी मलिन बस्ती पहुंची जहां स्वयं सेविकाओं ने बस्ती के लोगों को स्वच्छता और बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को कॉपी पेंसिल टॉफी गुब्बारे आदि वितरित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.