गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज की महात्मा गांधी इकाई व प्रेम नरायन इकाई की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवकों ने योग से की। मुख्य अतिथि अशोक कुमार शुक्ला ने स्वयंसेवकों को करियर उन्नयन के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संकल्प का विकल्प नहीं होना चाहिए। अपने संकल्प के अनुसार पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ला, डॉ. अनीता कुमारी, डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. शोभित कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सीमा श्रीवास्तव और डॉ. आराधना सिंह मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...