रुद्रपुर, अगस्त 30 -- काशीपुर। शिवालिक बस्ती स्थित माधव शाखा में रविवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने छह प्रमुख उत्सवों में शामिल रक्षाबंधन त्योहार मनाया। इस दौरान स्वयंसेवकों, बहनों और क्षेत्रवासियों ने सामाजिक समरसता एवं एकता के भाव से एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर एकजुट रहने का संकल्प लिया। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता जिला सह प्रचार प्रमुख प्रेम सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्त संबंधों तक सीमित त्योहार नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी प्रेम, विश्वास और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक हिंदू समाज को एकजुट करने और राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने के लिए कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kashipur News: स्वयं सेवकों ने रक्षासूत्र बंधवाकर समाज में एकजुटता का लिया संकल्प ऐसे में सभी को सामाजिक समरसता और ब...