बरेली, जुलाई 19 -- स्वयं सेवकों ने किया गुरुपूजनबहेड़ी। राष्ट्रीय स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज को गुरु के रूप में मानकर प्रणाम किया। यहां संस्कार बैंक्वेट हाल में हुए कार्यक्रम में स्वयं सेवकों ने गुरुपूजन कार्यक्रम किया। इस मौके पर बाल स्वयं सेवक गौरिक ने अपनी गुल्लक को भगवा ध्वज के समक्ष अर्पित किया। गौरिक पूर्व कार्यवाह अनुज गुप्ता के पुत्र है। मुख्य वक्ता के रूप में बरेली के सह विभाग प्रचारक अमित, जिला संघ चालक आलोक गर्ग, नगर संघ चालक सुरेन्द्र सिंह राजू,जिला विमर्श प्रमुख विजय शुक्ला, नगर प्रचारक जगदीश कुमार, भाजपा के विधान सभा प्रभारी सुरेश गंगवार,नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता आदि सहित संघ कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...