चंदौली, अप्रैल 2 -- चंदौली, संवाददाता। मिशन शक्ति पेज 5 के द्वितीय चरण के तहत मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भारत के विकास में सशक्त महिलाओं की भूमिका विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्य वक्ता वाराणसी के बड़ागांव बलदेव पीजी कॉलेज की डॉ. कविता ने विद्यार्थियों को सशक्त महिलाओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं उद्यमी बन रही हैं।प्राचार्य डॉ. सुकृति मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती-बारी, उद्योग स्थापित करने के ...