घाटशिला, मार्च 14 -- चाकुलिया। विभागीय निर्देशानुसार विश्व महिला दिवस सप्ताह दिनांक (8 मार्च से 14 मार्च) के अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में एसएचजी (स्वयं सहायता समूह) की महिलाओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी डायरेक्टर रवि रंजन ने स्वच्छता से जुड़ी महिला कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भर एवं अपने शहर के प्रति जिम्मेदारी,स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पर जानकारी दी। मौके पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...