हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। जनपद के सभी 19 विकास खंडों में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय साक्षर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शासन के निर्देश पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आय बढ़ाने के उपाय बताए गए। इस अभियान के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रभारी उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने टोंडरपुर विकास खंड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में पहुंच कर महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता के गुर सिखाए। उन्होंने विश्वास जताया कि इन प्रयासों से महिलाओं की आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।। जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में करीब 25 हजार स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे ढाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.