लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के वंचित और जनजातीय समुदायों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल घर उपलब्ध करवाना ही पर्याप्त नहीं है। परिवारों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। इस पहल के दायरे में मुख्य रूप से बुक्सा, सहरिया थारू, गोंड, चेरो, कोल व अन्य विमुक्त जातियों को जोड़ा जाएगा। उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्यालय ने सभी जिलों के 'उपायुक्त स्व रोजगार' को पत्र लिख कर इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- समूह की 23 हजार महिलायें ब...