कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ शक्ति संवाद और कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सर्किट हाउस में शक्ति संवाद के दौरान पूनम, ज्योति एवं नेहा समेत अन्य महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं। वहीं, अध्यक्ष ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के बल पर स्वरोजगार स्थापित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। यह बदलाव महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक एवं प्रेरणादायक कदम है।

ह...