कुशीनगर, मई 10 -- दुदही, हिन्दुस्तान संवाद।ब्लॉक सभागार दुदही में शनिवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक की गई। इसमें सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव व डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, महिला आजीविका संवर्धन, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, लखपति दीदी अभियान तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीओ ने मिशन के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभाओं की वंचित महिलाओं को समूहों से जोड़ने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान जीएमडीआईसी की ओर से उपस्थित समूह सदस्यों को मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.