दुमका, मार्च 11 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड के पाथरा गांव स्थित भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में बुधवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। आयोजित सभा प्रेरणादायक सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर अंडमान शाखा से आए स्वामी हरिपदानंद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया। स्वामी हरिपदानंद ने कहा कि वर्तमान समय विद्यार्थियों के लिए अध्ययन और आत्म-विकास का समय है। उन्होंने बच्चों से कहा कि पहले स्वयं को तैयार करें। तभी आगे चलकर समाज, राज्य, देश और दुनिया को दिशा दे पाएंगे।उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, संयम और समय का सही उपयोग करने की प्रेरणा दिया। कहा कि विद्यार्थी जीवन में समय पर भोजन करना, खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना आवश्यक है। भोजन के समय अना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.