सिद्धार्थ, नवम्बर 23 -- शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ के परसिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को बाल अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा किया गया। जिसमें बाल अधिकार सहित बाल विवाह, भ्रूण हत्या, अशिक्षा, स्वच्छता आदि पर बच्चों ने कार्यक्रम पेश किया। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने छात्राओं को मेहनत से पढ़ाई लिखाई कर स्वयं निर्णय लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा दी। सशस्त्र सीमा बल खुनुवा इंस्पेक्टर संजय कुमार, एमएसईएमवी के डिस्ट्रिक्ट लीड प्रसून शुक्ल व अमन शर्मा व चिल्हिया थाना एसआई लालचंद व महिला कांस्टेबल सीमा यादव ने अहम जानकारी दी। एमएसईएमवीए से रूपा, वार्डन नीलम चतुर्वेदी, प्रीति जायसवाल, रूबी, सरिता सहित विद्यालय की छात्राएं शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.