स्वयं को चिंतनशील बनाएं विद्यार्थी : डॉ संजय
धनबाद, मई 23 -- बीबीएमकेयू धनबाद के हिन्दी विभाग में शुक्रवार को विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन हुआ। तनावमुक्त स्वस्थ जीवन और विद्यार्थियों का भविष्य विषय पर प्रशिक्षक डॉ रवींद्र कुमार विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि जिंदगी में नित्यदिन समस्याएं आती रहेंगी। उन समस्याओं से डरना नहीं है, बल्कि चिंतन करते हुए उस समस्या का समाधान खोजने की जरूरत है। मुख्य अतिथि डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में बहुत सारे विद्यार्थी किसी की नकारात्मक कही गई बातों को दिल से ले लेते है। मन में तनाव पाल लेते है, जबकि कहने वाला व्यक्ति तो कह कर भूल जाता है। इसलिए स्वयं को चिंतनशील बनाएं। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ मुकुंद रविदास ने कहा कि आत्महत्या कर लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मौके पर डॉ मृत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.