समस्तीपुर, फरवरी 1 -- हसनपुर स्वयं के नाम पर जमाबंदी नहीं होने वाले किसानों को फार्मर आईडी से वंचित होना पड़ रहा है। सरकारी प्रावधान से किसानों में मायुसी बनी हुई है। हसनपुर प्रखंड में डीवीटी पोर्टल से पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग तीस हजार है। सरकार डीवीटी पोर्टल से रजिस्टर्ड किसानों को लाभ देती आ रही है। अब फार्मर आईडी बनाने में जमाबंदी का पेंच लगा हुआ है। फार्मर आईडी वाले किसान ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं। क़ृषि विभाग से मिलने वाले अनुदान का भी लाभ फार्मर आईडी वाले किसान को ही मिल सकता है। फिल्हाल डीवीटी पोर्टल से पंजीकृत किसानों को अनुदान या कृषि लाभ मिल रहा है। अब तक हसनपुर में मात्र 4510 किसानों का फार्मर आईडी बना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की संख्या 13549 है। ई-केवाईसी वाले किसानों की संख्...