बिहारशरीफ, जून 21 -- स्वयं और अपने अस्तित्व के विविध आयामों को पुन: खोजने की दिशा देता है योग नालंदा विश्वविद्यालय में कुलपति ने लोगों को बताए योग का महत्व कहा बुढ़ापा को अंकों से न आंकें, योग करें और जवान बने रहें फोटो : योग नालंदा विवि : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को राजगीर नालंदा विश्वविद्यालय में लोगों के साथ योग करते कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। नालंदा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को लोगों के साथ कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने योग किया। इस दौरान उन्होंने जीवन में योग के महत्व के बारे में बताया। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि योग स्वयं और अपने अस्तित्व के विविध आयामों को पुन: खोजने की दिशा देता है। इस साल स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग थीम पर आधारित कार्यक्रम हो रहा है। उन्होंने व...