भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता मुरारका महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नागेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l रैली में छात्र-छात्राओं ने नशा न करने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं ने शाहाबाद चौक पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से बचने का सलाह दे रहे थे l नाटक में सपना कुमारी खुशी कुमारी नीतू कुमारी प्रियंका कुमारी नवल कुमार सुदामा कुमार राजा कुमार एवं शांति कुमारी ने भाग लिया l रैली का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार रंजन ने किया l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...