प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- कृपालु महिला महाविद्यालय कुंडा के राष्ट्रीय, सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओ ने शुक्रवार को उच्च शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने कालाकांकर के मधवापुर, मनगढ़, करम हुसैन काजीपुर गांवों में साक्षरता अभियान चलाया। प्रो. राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक जीतने वाली छात्राओं के घर जाकर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर प्रो.डॉ. मिलन पटेल, डॉ. रेखा शुक्ला, कीर्ति शर्मा, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...