हल्द्वानी, मार्च 21 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर के एनएसएस का सात दिवसीय शिविर ग्राम अधोड़ा में आयोजित किया गया है l जिसमें छात्रों ने ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान की जानकारी दी, साथ ही ग्रामीणों से संपर्क कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। परिसर के कैंप संचालक डॉ. शशि पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नैनीताल के समीपवर्ती गांव अधोड़ा में 16 मार्च 23 मार्च तक सात दिवसीय शिविर आयोजित किया गया है l शिविर में छात्र-छात्राओं की ओर से गांव में सफाई के कार्य किए गए। वहीं ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क और जागरूकता संबंधी कार्य किए गए। शिविर का आयोजन डॉ. मनोज सिंह बाफिला, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. संदीप दत्त मंडोली आदि कर रहे हैं l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...