नैनीताल, मार्च 26 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट के शहीद श्री खेमचंद्र डौर्बी डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर जारी है। चौथे दिन गुरुवार को स्वयंसेवियों ने अधिग्रहित ग्राम रोपा के सेरा में श्रमदान किया। इस दौरान सफाई अभियान चलाया गया और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।शिविर का शुभारंभ प्रातः कालीन भ्रमण, ईश वंदना और लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवियों ने गांव में सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता व जल बचाने का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने सकारात्मक सोच और आत्मशुद्धि पर जोर दिया। मुख्य वक्ता तारा पनेरू ने 'हार्टफुलनेस' विषय पर विचार रखते हुए योग, ध्यान व प्रार्थना के महत्व को बताया और तनाव से बचाव के उपाय साझा किए। अंत में कार्यक्रम प्रभारी ममता पांडे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.