हरिद्वार, जनवरी 7 -- आर्य कन्या इंटर कॉलेज बहादराबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेवियों ने ग्राम बोंगला में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर जन-जागरूकता रैली के माध्यम से स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया और साफ-सफाई अपनाने का संदेश दिया। स्वयंसेवियों ने बताया कि स्वच्छता पर ध्यान न देने से न केवल हमारा घर बल्कि पूरा समाज और देश प्रभावित होता है। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक दायित्व है। जब तक प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति सजग नहीं होगा, तब तक देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना संभव नहीं है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत को स्वस्थ और स्वच्छ बनाना बताया गया। इससे पूर्व द्वितीय दिवस की शुरुआत में स्वयंसेवियों ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर लक्ष्य गीत गाया तथ...