विकासनगर, मार्च 15 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की रविवार की शुरुआत योग अभ्यास से हुई। सुबह छह बजे छात्रों को योग अभ्यास कराया और स्वास्थ्य के महत्व को समझाया गया। उसके बाद छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत डूंगरा में सघन स्वच्छता अभियान चलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...