प्रयागराज, फरवरी 6 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से छितपुर मलिन बस्ती में स्वच्छता और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने स्वयंसेविकाओं को राष्ट्र निर्माण एवं कर्तव्य पालन का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. सपना मौर्या एवं डॉ. पूजा गौड़ ने राष्ट्र सेवा के महत्व पर अपने विचार रखे। इसके पश्चात स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया तथा महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...