प्रयागराज, फरवरी 18 -- इलाहाबाद डिग्री कॉलेज की छात्रा शाखा जीरो रोड में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिनी शिविर के दूसरे दिन बुधवार की शुरुआत योग प्रशिक्षक केके शर्मा के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षण से हुई। उसके बाद 'तकनीकी के साथ नैतिकता एवं डिजिटल युग में युवाओं की भागीदारी' विषयक निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र में प्रगति मिश्रा एवं पायल सिंह ने स्वयंसेविकाओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अर्पिता सिंह व धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन कुमारी यादव ने प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...