बरेली, मार्च 17 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनू महाजन तथा डॉ. सुरभि श्रीवास्तव के निर्देशन में विभिन्न क्रियाकलाप किए। शिविर का प्रारंभ योग व ध्यान के द्वारा किया गया। इसके बाद स्वास्थ्य शिविर की जानकारी स्वयंसेवकों ने जगतपुर एवं जगतपुर पनवड़िया के लोगों को दी एवं प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। ‎ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर से आय चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं एवं बस्ती के लोगों की निःशुल्क स्वास्थ जांच की एवं निःशुल्क दावा भी प्रदान की। मेडिकल ऑफिसर श्वेता चतुर्वेदी एवं डॉक्टर प्रियंका कंबोज एवं डॉक्टर अस्मिता ने छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और डाक्टर विनोद कुमार चौबे ने औषधि वितरण किया।...