प्रयागराज, मार्च 16 -- आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी रहीं। अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। अतिथियों ने स्वयंसेविकाओं को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झिझिया नृत्य, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। कविता पाठ और फूलों की होली खेली गई। प्राचार्य प्रो. अर्चना पाठक, एनएसएस प्रभारी डॉ. रंजना त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...