बिजनौर, फरवरी 26 -- साहू जैन कॉलेज नजीबाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का पांचवां दिन नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। बुधवार को साहू जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो बीएस तोमर ने शुभारंभ किया। शिविर के पहले सत्र में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे एक-दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वयंसेविकाओं ने महिला सशक्तिकरण रैली निकाली। शिविर के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी व आत्मरक्षा प्रशिक्षक वंशिका चौधरी ने छात्राओं को संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा के उपाय का प्रशिक्षण दिया। राजकीय महिला विद्यालय शारीरिक शिक्षा अध्यापिका मिथलेश ने भी जागरूक किया। गायत्री परिवार से आशा गुप्ता, कमलेश तथा कामेश, प्रो. रीना, डॉ. राशी व डॉ. अनिल कुमार राजपूत ने नारियों...