लातेहार, मार्च 21 -- बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सायं शाखा परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आद्य सरसंघचालक प्रणाम के साथ किया गया। स्वयंसेवक नितिश कुमार ने गीत हमे वीर केशव मिले आप जब से नई साधना की डगर मिल गई है की प्रस्तुति किया। सह जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद ने हिन्दू नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे हिन्दू धर्म संस्कृति के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नव वर्ष प्रारंभ होता है। शास्त्रों के अनुसार ब्रह्मा जी ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन ही सृष्टि का रचना की थी। मौके पर पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा, खंड कार्यवाह सोनू कुमार, नितिश कुमार, अमरदीप कुमार, सचिन राज, सिद्धार्थ राज अनमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.