मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मीरापुर। साहब सिंह डिग्री कॉलेज नंगला खेपड़ में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया| रैली का शुभारंभ शिविर स्थल उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम कासमपुर भुम्मा से हुआ। स्वयंसेवकों ने रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी व सभी से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की । स्वयंसेवकों ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना चाहिए। सभी को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट , हेलमेट व अन्य सभी नियमों का पालन करना जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामबीरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जो चालकों, पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों वह सभी सड़क उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करता है सुरक्षित व्यवहार जिम्मेदार आचरण और...