अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने प्रार्थना सभा की और विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने दीक्षा भवन के बगीचे और परिसर की साफ- सफाई की। इस मौके पर डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के समाज कार्य विभाग के डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने साइबर सुरक्षा विषय पर स्वयंसेवकों को जानकारी देते हुए कहा कि साइबर क्राइम एक ऐसी क्रिमिनल एक्टिविटी है जिसके द्वारा कंप्यूटर, मोबाइल फोन या किसी भी डिजिटल डिवाइस के जरिए आसानी से ठगी की जाती है। उन्होंने बताया कि क्राइम के तहत हैकिंग, ऑनलाइन ठगी, प्राइवेसी लीक, साइबर बुलिंग एवं अन्य अपराधों को अंजाम दिया जाता है। कार्यक्रम ...