गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। डीडीयू के ललित कला एवं संगीत विभाग स्थित नादायन हाल में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से सड़क सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात निरीक्षक मनोज राय ने वर्तमान यातायात व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. अनुभूति दूबे ने सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. ऊषा सिंह ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए युवाओं से सड़क पर अनुशासन और संयम बरतने का आह्वान किया। प्रस्तावना एवं स्वागत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सत्यपाल सिंह ने की। संचालन कार्यक्रम अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.