सहारनपुर, अगस्त 28 -- सहारनपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महानगर इकाई की ओर से गुरुवार को कंपनी बाग में रन फॉर वंदेमातरम दौड़ कराई गई। सैकड़ों स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रमोद पाल ने प्रथम, बादल ने द्वितीय और सौरभ ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक कुलदीप ने कहा कि हर व्यक्ति को परिवार, गांव और सबसे बढ़कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने जापान का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध के बाद वहां के लोगों की मेहनत और संकल्प ने देश को फिर प्रगतिशील राष्ट्रों की कतार में खड़ा किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर संयोजक ललित शर्मा ने किया। इस दौरान जयपाल सिंह, रमेश शर्मा, रवींद्र तोमर, संदीप सैनी, विशाल अग्रवाल, रवीश कांब...